फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public welfare schemes reach the doorstep of the deprived: District Magistrate

वंचितों के दरवाजे तक पहुंचीं जनकल्याणकारी योजनाएं : जिलाधिकारी

Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public welfare schemes reach the doorstep of the deprived: District Magistrate
छुटमलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गांव शेरपुर खानाजादपुर में जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं वंचितों के दरवाजे तक पहुंच रहीं हैं। उन्होंने लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। डीएम ने पात्रों को अनाज, कंबल और किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र भी भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी का विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लाइव संबोधन भी सुना गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी और डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचितों के दरवाजे पर जाकर दिलाने का काम किया है। पूर्व विधायक नरेश सैनी और राज सिंह माजरा ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में काेई फर्क नहीं है। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर और जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने कहा कि सरकार ने लोगों का जीवन स्तर उठाने का काम किया है। यही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में योगेश पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, अरुण चोपड़ा, मोनी कांबोज, ग्राम प्रधान डाॅ. फुरकान अहमद, सचिव विवेक कुमार, दिग्विजय कांबोज आदि रहे। प्रशासन की तरफ से सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एसडीएम बेहट दीपक कुमार और बीडीओ मुजफ्फराबाद लोकचंद ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन्हें पाने की पात्रता और कागजी कार्यवाही पूरी करने की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed