फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates abstained from judicial work at the civil court.

Saharanpur News: दीवानी कचहरी में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstained from judicial work at the civil court.
सहारनपुर। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सहारनपुर दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा ने बताया कि कानपुर में 10 और 11 सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मांगें पूरी नहीं होने तक प्रत्येक बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी के अनुपालन में बुधवार को हड़ताल की गई।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कचहरी में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा। महासचिव पालम राणा ने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन लागू करने समेत पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भी अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी, महासचिव पालम राणा, अमरीश पुंडीर (लाला), राजेंद्र चौहान, शीशपाल पुंडीर, अभय सैनी (पूर्व अध्यक्ष), रणधीर सिंह, अनिल मदान, संदीप पुंडीर और अश्वनी शर्मा, आदित्य सिंह, प्रदीप मित्तल, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, बाबूराम, चौधरी जानिसार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed