फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Provisional voter list of Panchayat elections will be released on all blocks today

Saharanpur News: आज सभी ब्लॉकों पर जारी होगी पंचायत चुनावों की अनंतिम मतदाता सूची

Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list of Panchayat elections will be released on all blocks today
सहारनपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है। मंगलवार को पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी। सभी ब्लॉकों को मतदाता सूची भेज दी गई है। इस बार करीब 71,265 हजार मतदाता बढ़े हैं। सूची जारी होने के बाद 31 दिसंबर तक आपत्तियां प्रस्तुति की जा सकती हैं। अनंतिम मतदाता सूची के तहत जिले में 19,27, 438 मतदाता हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायत हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ था। इसके बाद घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाता सूची का सत्यापन किया। नए वोट बनाए गई। डुप्लीकेट वोटों को मतदाता सूची से हटाया गया। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई। सबसे कम वोट रामपुर मनिहारान ब्लॉक में बढ़े हैं, जबकि सबसे अधिक वोट मुजफ्फराबाद ब्लॉक में बढ़े हैं। अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 23 से 30 दिसंबर दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed