{"_id":"56fec4454f1c1bc444f00127","slug":"protest-the-selected-candidates-in-the-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती नवनियुक्त पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को वर्ष 2013 की पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थी बताते हुए अनेक युवक और युवतियों ने शुक्रवार को सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपने वादे से मुकरने तथा उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्रेनिंग शुरू न कराने पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे मनोज नोटियाल, कुलदीप, अंकुर सिंह और रवि यादव ने बताया कि वह वर्ष 2013 की पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थी हैं। बताया कि उन 16 हजार 747 अभ्यर्थियों में वह भी हैं, जिन्हें अभी तक ट्रेनिंग पर नहीं भेजा गया है।
बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टीवी चैनल्स के माध्यम से 28 मार्च से सभी अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पर भेजने की बात कही थी। आज एक अप्रैल हो गई है, लेकिन उनकी ट्रेनिंग को लेकर कोई तैयारी सरकार के स्तर से नहीं है।
विज्ञापन
बताया कि सरकार ने 35 हजार नई पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि सरकार को सबसे पहले 2013 के शेष चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग कराना चाहिए।
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनकी ट्रेनिंग कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में सुमित चौधरी, विकास कुमार, गजेंद्र यादव, सरिता, डोली, अंजू, रीना, रेनू, रितू आदि अभ्यर्थी थी।