फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest by accusing mining against standards

मानकों के विपरित खनन का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Protest by accusing mining against standards
बेहट के हिंदूवाला में खनन पट्टे पर खनन कार्य के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन। - फोटो : SAHARANPUR
मानकों के विपरित खनन का आरोप लगाकर प्रदर्शन
विज्ञापन

बेहट। हिंदूवाला में खनन पट्टे पर मानकों के विपरीत खनन कार्य कराए जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
तहसील बेहट क्षेत्र में खुवासपुर व हिंदूवाला गांव के बीच बड़कलां खोल (बरसाती नदी) में आवंटित खनन पट्टे पर नियमों के विपरीत खनन कार्य कराए जाने को लेकर आसपास स्थित गांवों के लोगों में आक्रोश है। रविवार को ग्रामीणों ने पट्टा धारक पर अवैध तरीके से खनन कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल इरफान, अरशद, आजम, अमजद, तोय्यब, आरिफ, असगर, अमरीश, तिलकराम, समरयाब, असलम, मुस्तफा, ऋषिपाल, करेशन, शहजाद, नितिन, इलमचंद, अरविंद आदि का आरोप है, कि पट्टा धारक हैवी मशीनों से निर्धारित से अधिक गहराई तक खनन करा रहे हैं। अवैध खनन से खुवासपुर, हिंदूवाला और डाडल गांवों की आबादी को भी खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने पट्टे पर खनन कार्य रुकवाने की मांग की है।
------------------------------
यदि पट्टा धारक नियमों के विपरीत खनन कार्य कर रहे हैं, तो इसकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दीप्ति देव, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed