फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Proposed list of voters for Bar Union election

बार संघ चुनाव के लिए मतदाताओं की प्रस्तावित सूची जारी

Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Proposed list of voters for Bar Union election
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्ष 2019-2020 के लिए 16 दिसंबर से नामांकन पत्र खरीदे जाएंगे और 17 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इससे पहले चुुनाव में शामिल होने वाले 1500 से अधिक अधिवक्ताओं की प्रस्तावित मतदाता सूची जारी की। इनका सत्यापन होने के बाद फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुनील कुमार पुंडीर ने बताया कि इसी सप्ताह से निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा कराया जाना है। 17 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद 18 दिसंबर को नामांकन वापसी होगी। इसके बाद चुुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी 19 दिसंबर को सुबह दस से शाम चार बजे तक प्रचार कर पाएंगे। मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। यह सुबह नौ बजे से शुरू होगी, जो परिणाम जारी होने तक चलेगी।
विज्ञापन

इस चुुनाव में प्रगतिशील अधिवक्ता मंच और ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर गुट के अधिवक्ता विभिन्न पदों पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। पिछले चुुनाव में प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के आदित्य अंगीरस अध्यक्ष और इसी गुट के आदित्य सिंह सचिव पद पर निर्वाचित हुए थे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही अलग-अलग गुटों के अधिवक्ताओं में दावेदारों को तैयार करने की जुगत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed