फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Proposals for investment of Rs 150 crore came to IIA

Saharanpur News: आईआईए के पास आए 150 करोड रुपये निवेश के प्रस्ताव

Fri, 23 Dec 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Proposals for investment of Rs 150 crore came to IIA
आईआईए भवन में एक दिवसीय निवेशक शिखर सम्मलेन में भाग लेते उद्यमी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आईआईए की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 150 करोड रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। अधिकारियों ने अपनी विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट स्थित आईआईए सभागार में आयोजित सम्मेलन में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन कर रही है। इसके लिए जनपद में 3500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट इंवेस्टमेंट इन सहारनपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नई सूक्ष्म, लघु व उद्यम प्रोत्साहन नीति-2022 का लाभ उठाकर नए उद्योग लगाए जाएं। इससे जनपद का औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए नए औद्योगिक पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आईआईए सहारनपुर चैप्टर के पास 150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उप निदेशक उद्यान विजय चंद्र एवं टेक्सटाइल इंस्पेक्टर अनिल दीक्षित, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह आदि ने अपने विभागों की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, आरके धवन, अनूप खन्ना, सुनील सैनी, अशोक छाबड़ा, ऋषभ अग्रवाल, सतीश अरोड़ा, प्रकाश चंद गोयल, संदीप गुप्ता, दर्शन कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय बजाज, प्रेम क्वात्रा, गौरव चोपड़ा, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed