फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Proposal in the name of Tehsin for the post of Principal

प्रधान पद के लिए तहसीन के नाम का प्रस्ताव पास

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Proposal in the name of Tehsin for the post of Principal
प्रधान पद के लिए तहसीन के नाम का प्रस्ताव पास
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। सोमवार को क्षेत्र के गांव पांडोली में जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सदस्यों की खुली बैठक में प्रधान पद के लिए तहसीन के नाम का प्रस्ताव किया।
उल्लेखनीय है कि पांडोली के प्रधान फुरकान अहमद का 10 अगस्त 2019 को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने 12 सितंबर को ग्राम पंचायत सदस्य पिंकी को ग्राम प्रधान पद के लिए मनोनीत किया, लेकिन गांव के ही अमजद ने इस पर आपत्ति उठाते हुए न्यायालय की शरण ली । न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी ने सात नवंबर को पिंकी का मनोनयन रद्द कर ग्राम पंचायत सदस्यों की खुली बैठक में प्रधान का प्रस्ताव करने के आदेश दिए ।
विज्ञापन

सोमवार को एडीओ (पंचायत) अजीत सिंह और ग्राम पंचायत सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया 15 पंचायत सदस्यों में से 12 सदस्य बैठक में शामिल हुए और वार्ड नंबर 4 के पंचायत सदस्य तहसीन पर सहमति जताई। इस पर प्रधान पद के लिए तहसीन के नाम का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा। इसमें मशरूफा, जावेद, इमरान, इस्तकार, असलम, मंसूर, फुरकान, नईम, नाजिश, अख्तरी, संजीदा, सोमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed