{"_id":"5f0df4e38ebc3e63d61eb3a7","slug":"property-of-criminals-will-be-monitored-saharanpur-news-mrt4912251145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की अर्जित संपत्ति की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की अर्जित संपत्ति की होगी निगरानी
विज्ञापन
सहारनपुर। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जिले में भी बड़े अपराधियों का नेटवर्क खंगालना शुरू हो गया है। साथ ही सक्रिय अपराधियों की संपत्ति की निगरानी भी कराई जाएगी। जिले में अब तक 133 गैंगस्टर पर कार्रवाई की जा चुकी है। बाकी पर कार्रवाई जल्द होगी।
जिले में बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की स्थिति पर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया गैंगस्टर सहित 450 छोटे बड़े अपराधी अब तक चिह्नित हुए हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ यह भी देखा जाएगा कि इनकी ओर से अवैध रूप से संपत्ति तो अर्जित नहीं की गई है। यदि ऐसा मिलता है तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वांछित और लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से दूर रहने वाले अपराधियों पर भी ऐसे ही शिकंजा कसा जाएगा।
कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ, मुकीम काला सहित अन्य गिरोह की जिले में सक्रियता पर एसएसपी ने कहा कि वर्तमान समय तो उनकी ऐसी कोई सक्रियता नहीं मिली है, लेकिन फिर भी इनके गिरोह से जुड़े सदस्यों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिलेभर में सभी थानों की पुलिस और खुफिया टीमें अपने स्तर पर निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
नगर निगम भी कर रहा भूमाफिया चिह्नित
सहारनपुर। पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही निगरानी के साथ ही नगर निगम भी अपने स्तर पर भूमाफिया को चिह्नित कर अवैध कब्जों को मुक्त करवा रहा है। चार दिन पहले ही निगम की टीम ने खाता खेड़ी क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को कब्जा मुक्त करवाया । यह अवैध कब्जा निगम के ही सरकारी क्वार्टरों पर किया था। शहर के गढ़ी मलूक, दिल्ली रोड, नुमाइश कैंप सहित अन्य इलाकों में भी करोड़ों की जमीन पर कब्जे किए गए हैं। यहां भी निगम की टीमें सत्यापन कर रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस टीमों के साथ ही कोर्ट की लीगल कमेटी से भी स्क्रीनिंग करवाई जा रही है।