फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Promotion of indigenous products, away from Chinese products

स्वदेशी उत्पादों को दे रहे बढ़ावा, चीनी उत्पादों से किनारा

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Promotion of indigenous products, away from Chinese products
- इलेक्ट्रिक उत्पादों के विक्रेता सचिन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाजार में दीपावली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। घरों और दुकानों को रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों से घर को सजाने की तैयारी है। ऐसे में लोग स्वदेशी उत्पादों को तवज्जो दे रहे हैं, जबकि चीनी उत्पादों से किनारा किया जा रहा है। बावजूद इसके चीन में बने उत्पाद भी दुकानदारों ने खूब मंगा रखे हैं। दुकानदारों का कहना है कि स्वदेशी उत्पादों से खपत पूरी नहीं हो पाती है। वहीं, इस बार बीते साल की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत तक महंगाई का भी प्रभाव इन उत्पादों पर बना हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार चार नवंबर को मनाया जाएगा। अभी छह दिन शेष हैं, लेकिन तैयारी अभी से शुरू हो गई है। देहात क्षेत्र के फुटकर दुकानदार शहर में थोक विक्रेताओं के यहां से इलेक्ट्रिक झालर, झूमर, दीये आदि की खरीद करके ले जा रहे हैं। इसके चलते शहर के मोरगंज, जामा मस्जिद और अन्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इस बार भी लोग चीन के बने उत्पादों की खरीद करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन कम दाम की वजह से थोक विक्रेता चीन के उत्पाद मंगाए हुए हैं।
विज्ञापन

स्वदेशी इलेक्ट्रिक बोर्ड की खूब डिमांड
बाजार में इलेक्ट्रिक बोर्ड, जिसमें ओम और स्वास्तिक की आकृति दिखती है, उसकी खूब डिमांड है। खास यह है कि यह बोर्ड स्वदेशी हैं। दिल्ली से कच्चा माल लाकर इसे सहारनपुर में ही कई व्यापारी तैयार करा रहे हैं। व्यापारी शानू का कहना है कि डिमांड के अनुसार बोर्ड तैयार कराए हैं, बिक्री भी अच्छी है। इलेक्ट्रिक उत्पादों के विक्रेता सचिन और रितेश सेठी का कहना है कि ग्राहक अभी कम निकला है, आगे व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। कच्चे माल की महंगाई ने इस बार इलेक्ट्रिक उत्पाद भी महंगे कर दिए हैं। वहीं, पोस्टर, कैलेंडर, कागज एवं पॉलिथीन के सजावटी सामानों के विक्रेता चंद्रपाल गुप्ता का कहना है कि अभी व्यापार धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है इलेक्ट्रिक उत्पादों के दाम
गुजराती लड़ी 12 रुपये से 600 रुपये तक मिल रही है, जबकि 10 मीटर वाली झालर 40 रुपये, 15 मीटर वाली 55 रुपये, 20 मीटर वाली 80 रुपये की है। इसी तरह सामान्य झूमर 50 रुपये, झालर वाला झूमर 60 रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं सिंगल कलर वाली 14 मीटर की झालर 52 रुपये, 20 मीटर वाली 105 रुपये तक बिक्री हो रही है।

दीयों की अच्छी बिक्री की उम्मीद
दीपावली को दीयों से रोशन करने को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इससे दीयों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। भगत सिंह चौक के निकट मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचने वाली बबली देवी ने बताया कि बीते वर्ष उन्होंने 50 हजार दीये बनाए थे, जिनमें से 10 हजार बच गए थे। इस बार भी उतने ही दीये बनाए हैं। उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी।

- इलेक्ट्रिक उत्पादों के व्यापारी रितेश सेठी

- इलेक्ट्रिक उत्पादों के व्यापारी रितेश सेठी- फोटो : SAHARANPUR

- दुकानदार चंद्रपाल गुप्ता

- दुकानदार चंद्रपाल गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

- भगत सिंह चौक के निकट दीये और मिट्टी के बर्तन बेचती बबली देवी

- भगत सिंह चौक के निकट दीये और मिट्टी के बर्तन बेचती बबली देवी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed