फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Promotion is not possible without training

तालीम के बिना तरक्की मुमकिन नहीं

Tue, 30 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Promotion is not possible without training
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के कोषाध्यक्ष मुफ्ती आरिफ मजाहिरी ने कहा कि तालीम के बिना तरक्की मिलना मुमकिन नहीं है। इसलिए दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल की जाए।
मंगलवार को सहारनपुर में हसनपुर चुंगी के पास रक्खा कालोनी स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया के सालाना जलसा हुआ। उसमें मुफ्ती आरिफ मजाहिरी ने कहा कि इस्लाम अमन और एकता का पैग़ाम देता है। कोई छोटा या बड़ा नहीं है, सब एक समान हैं। उन्होंने कहा कि तालीम के बिना तरक्की नहीं मिल सकती है, इसलिए हर किसी को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाए। जमीयत उलमा ए हिंद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर क़ासमी ने कहा कि दहेज प्रथा का चलन देश और समाज के लिए खतरनाक है, इस बुराई के खात्मे के लिए प्रयास करना सबकी जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को जुआ और नशे की बुराई से दूर रहना होगा। कारी जाकिर रशीदी और मदरसा संचालक कारी मुनव्वर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना कमर, कारी राशिद, मास्टर अरशद, हाफिज अब्दुर्रहमान, कारी साहिल, हाजी मकसूद, डॉ. मुर्सलीन, यामीन, मुस्तकीम और रईस आदि मौजूद रहे। अंत में मदरसा संचालक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed