फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession will be allowed in Shabbirpur only by fixed route

शब्बीरपुर में तय मार्ग से ही शोभायात्रा की मिलेगी अनुमति

Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Procession will be allowed in Shabbirpur only by fixed route
बड़गांव थाने का निरीक्षण करते मंडलायुक्त और डीआईजी - फोटो : SAHARANPUR
शब्बीरपुर में तय मार्ग से ही शोभायात्रा की मिलेगी अनुमति
विज्ञापन

बड़गांव। मंडलायुक्त एवी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को बड़गांव थाने पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने साफ शब्दों में कहा कि शब्बीरपुर गांव में संत रविदास शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से निकालने की अनुमति दी जाएगी।
मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाने पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया। दोनो अफसरों ने शस्त्रागार भी देखा। थाने की साफ-सफाई देखी और शिकायत रजिस्टर का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने थाना में मौजूद स्टॉफ से लोगों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को हिदायत दी गई कि शिकायतों का समय से निपटारा कराएं। अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करें। आगामी 25 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर शब्बीरपुर गांव में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को निर्धारित रूट से ही निकालने संबंधित दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार भी प्रशासन निर्धारित रूट से शोभायात्रा निकालने की अनुमति देगा। इससे इतर किसी दूसरे मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान किसी भी उपद्रवी ने जरा भी गड़बड़ी की तो उससे कड़ाई के साथ निपटा जाएगा। एसडीएम एसएन शर्मा, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय, पीआरवी प्रभारी छोटे सिंह, थाना प्रभारी रनवीर सिंह सहित समस्त थाना स्टाप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed