फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession was taken out against Electricity Corporation

विद्युत निगम के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Procession was taken out against Electricity Corporation
जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस लेकर घंटाघर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय जाते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विद्युत निगम के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। घंटाघर स्थित बिजली घर पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, कार्यक्रम संयोजक व पूर्व महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए घंटाघर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंचे, जहां विभागीय अधिकारियों के माध्यम से महाप्रबंधक को आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया। प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान है। बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी और सरकार उपभोक्ताओं की परेशानी को अनसुना कर रही है। पूर्व महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि विद्युत निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के हौसले बढ़ रहे हैं। चेकिंग के नाम पर पहले कनेक्शन काटे जाते हैं। फिर जोड़ने के लिए वसूली की जाती है। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा विद्युत निगम में फैला भ्रष्टाचार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना है। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, जादोराम गुप्ता, अक्षय कुमार, पप्पू चौधरी, आदेश त्यागी, बलदेव चौधरी, रवि ग्वाला, अमित कांबोज, महक धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed