फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp with bandwagon

बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभयात्रा

Thu, 17 Feb 2022 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp with bandwagon
बेहट़ रोड़ पर निकली बालाजी शोभायात्रा में नाचते गाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अतुल जोशी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभायात्रा धौबीघाट, गऊशाला रोड, पुल खुमरान होते हुए बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर प्रभु बालाजी महाराज की भव्य आरती की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज व धाम का बैनर लेकर युवा चल रहे थे। इनके पीछे भगवान श्री गणेश का रथ चल रहा था। सबसे पीछे श्री बालाजी महाराज का रथ चल रहा था, जिसे श्रद्धालु रस्से से खींच रहे थे। प्रभु श्री बालाजी महाराज का स्वरूप भक्तों को आशीर्वाद दे रहा था। बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा अर्चना के बाद बालाजी महाराज के स्वरूप को धाम में विराजमान किया गया। रथ का सारथी बनने का सौभाग्य श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा को मिला। इस दौरान सचिन जग्गी, आशीष शर्मा, अजय सूरी, शीला, मोनू कुमार, बबलू, शिवम कुमार, नवीन वालिया, सुभाष सैनी, अक्षय कुमार, विनोद शुक्ला, शांतनु जोशी, मयंक जोशी, कुशल, सतीश गुप्ता, विजय कुमार, रीता, ममता सिंह, रजनी, मोनू, इंदु, रेखा वालिया मौजूद रहे।

बेहट़ रोड़ पर निकली बालाजी शोभायात्रा में बालाजी का रथ खिंचते श्रद्घालु

बेहट़ रोड़ पर निकली बालाजी शोभायात्रा में बालाजी का रथ खिंचते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

बेहट़ रोड़ पर निकली बालाजी शोभायात्रा में शमिल श्रद्घालु

बेहट़ रोड़ पर निकली बालाजी शोभायात्रा में शमिल श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed