फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp on Geeta Jayanti

गीता जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp on Geeta Jayanti
माधव नगर से गीता परिवार द्वारा निकाली गयी श्रीमद् भागवत गीता शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारों और बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

माधवनगर से शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्री गीता भगवान श्री कृष्ण की वाणी है। प्रत्येक प्राणी के कल्याण का मार्ग गीता में समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गीता का अनुसरण करना चाहिए। इसको लेकर युवाओं को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने गीता जयंती पर रात में घरों पर दीपक जलाने का आह्वान किया। इसके पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सबसे आगे संस्था बैनर लिए श्रद्धालु चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्री गणेश का रथ के साथ गीता माता के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा माधवनगर स्थित कमल छाबड़ा के निवास से शुरू होकर भारत माता चौक, नुमाइशकैंप, बेरीबाग, मंगलनगर, लिंक रोड, मोहल्ला ज्वालानगर होते हुए चकराता मार्ग पर राजा नागपाल के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर कार्यक्रम आयोजित कर गीता माता की आरती उतारी गई। इस मौके पर दूरभाष के माध्यम से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता किसी एक धर्म के विशेष के लिए न होकर सभी के लिए उपयोगी है। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर, बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, राजकुमार विज, अजय मलिक, कमल छाबड़ा, श्याम छाबड़ा, बाल मुकुंद, ओपी वधवा, अनिल वासुुदेव, राजेश किनरा, सचिन, अजय, रघुनाथ शर्मा, कीमती लाल, विशाल भल्ला, विनोद सैनी, अमरपाल, अनिल अग्रवाल, विक्की, रोमी आहुजा मौजूद रहे।

माधव नगर से गीता परिवार द्वारा निकाली गयी श्रीमद् भागवत गीता शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु

माधव नगर से गीता परिवार द्वारा निकाली गयी श्रीमद् भागवत गीता शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed