फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problems of patients with nose, ear and throat increased in winter

सर्दी में बढ़ी नाक, कान और गले के मरीजों की समस्या

Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Problems of patients with nose, ear and throat increased in winter
सहारनपुर। सर्दी में नाक, कान और गले के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में नाक, कान और गले के डॉक्टर की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जिनको सर्दी की वजह से परेशानी है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि सर्दियों में तमाम बीमारियों के साथ नाक, कान और गले के मरीज भी बढ़ जाते हैं। इसकी प्रमुख वजह सर्दी की वजह से इंफेक्शन होना है। जिन मरीजों को टांसिल की समस्या रहती है, उनकी समस्या सर्दियों में और बढ़ जाती है। उन्हें सोते वक्त सांस लेने में तकलीफ होती है। कुछ भी ठंडा पेय पदार्थ या आइसक्रीम खाने पर भी यह समस्या बढ़ती है। ईएनटी सर्जन डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि सर्दियों में हवा में नमी की वजह से प्रदूषण अधिक रहता है, जिसकी वजह से नाक और गले के मरीजों को इंफेक्शन की समस्या रहती है। इन दिनों भी ज्यादातर मरीज इसी तरह के आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

तापमान कम होने पर बढ़ती है समस्या
चिकित्सकों का कहना है कि जैसे ही तापमान 33 डिग्री से कम होने लगता है तो सेहत को लेकर समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में गले में खराश, सूजन और दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। इस तरह के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर जरूरी दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज यह सावधानी बरतें
- गुनगुना पानी पिए, नमक के पानी से गरारे करें।
- हर्बल चाय व दूध पिए, गुड़, चना और मूंगफली खाएं।
- धूप निकलने के बाद ही टहलें, बीमार लोग छत पर टहलें।
- कान-नाक ढककर रखें, बच्चों को धूप निकलने पर ही बाहर खेलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed