फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problem of increasing tonsillitis in winter

सर्दियों में बढ़ रही टांसिलाइटिस की समस्या

Mon, 02 Nov 2020 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Problem of increasing tonsillitis in winter
सहारनपुर। सर्दियां शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही बच्चों में टांसिलाइटिस की समस्या शुरू हो चुकी है। चिकित्सक इसको बच्चों में मिलने वाली कॉमन समस्या बताते हैं, मगर यह बीमारी बच्चों के लिए काफी तकलीफ वाली है, जो रात में बच्चों को ठीक से सोने तक नहीं देती।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज पहुंचते हैं, जिनमें टांसिलाइटिस के मरीजों की संख्या 10 से 15 प्रतिशत यानी 10 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि 05 से 15 साल के बच्चों में यह बीमारी सामान्य तौर पर हो जाती है। बच्चों में टांसिलाइटिस की शुरूआत गले के दर्द और कई तरह के इंफेक्शन के साथ होती है, जो बीमारी के शुरूआती लक्षण हैं। समय पर इलाज ना कराया जाए तो इसका दर्द बढ़ सकता है, जिसके साथ बुखार भी आ सकता है। उनकी सलाह है कि जब भी किसी बच्चे को टांसिल की समस्या हो तो तुरंत विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

क्या होता है टांसिलाइटिस
गले के दोनों तरफ अंग हैं, जिन्हें टांसिल्स कहा जाता है। किसी तरह के बैक्टीरिया या इंफेक्शन के संपर्क में आने पर इनमें सूजन आ जाती है, जिससे कुछ भी खाते-पीते समय दर्द होता है। इनका रंग गुलाबी होता है। इंफेक्शन होने पर यह सुर्ख लाल हो जाते हैं और इन पर सफेद स्पॉट भी दिखाई देने लगते हैं। टांसिल होना इस बात का संकेत होता है कि आपका शरीर संक्रमण की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होते हैं लक्षण
- गले में दर्द और खराश होना।
- गले से लेकर कानों तक दर्द होना।
- निगलने में दिक्कत होना।
- बुखार आना।
- आवाज प्रभावित होना।
- गले में दर्द के साथ सिरदर्द होना।
- टांसिल्स में दर्द होना और गला सूजना।
- छोटे बच्चों में इसके कारण पेट में दर्द जैसे लक्षण भी होते हैं।
- गर्दन में दर्द
बचाव को यह करें
- विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से इलाज लें।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री, केक के सेवन से बचें।
- खट्टा जैसे नींबू, शिकंजी, संतरा, अचार खाने से बचें।
- फास्ट फूड खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed