फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pro-Imran District President, Vivekkant got ticket from Rampur Maniharan

नाराजगी दूर, इमरान ने किया सपा का समर्थन

Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pro-Imran District President, Vivekkant got ticket from Rampur Maniharan
लखनऊ में सपा को समर्थन देते इमरान मसूद। - फोटो : 20sha70.jpg
इमरान समर्थक जिलाध्यक्ष, विवेककांत को रामपुर मनिहारान से टिकट
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व कांग्रेस नेता इमरान मसूद बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इस मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हुई और उन्होंने सपा के समर्थन की घोषणा की। इसी के बाद सहारनपुर में इमरान समर्थक डॉ. रागिब अंजुम को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, साथ रामपुर मनिहारान की सुरक्षित सीट से उनके समर्थक विवेककांत को गठबंधन प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह रालोद के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।
मौजूदा जिलाध्यक्ष रुद्रसेन को सपा की प्रदेश इकाई में सचिव बनाया गया है। सपा ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ इमरान मसूद और शाजान मसूद की तस्वीर भी जारी की गई है। नए समीकरण और इस तस्वीर से इमरान के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले और सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर गायब हैं। मसूद अख्तर का कहना है कि उनकी दो दिन से इमरान मसूद से कोई बातचीत नहीं हुई है। मसूद अख्तर ने बताया कि इमरान के लखनऊ में अखिलेश के साथ मुलाकात की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया से मिली है। इमरान ने यह कहा था तुम कांग्रेस से लड़ने की तैयारी करो, मैं बसपा से प्रयास कर रहा हूं। मसूद ने बताया कि मैं अभी सपा में ही हूं।
विज्ञापन

इस तरह बदलते रहे समीकरण
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर के साथ सपा में शामिल होने की घोषणा की थी। इसके बाद सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की तो उसमें उन्हें या उनके समर्थकों को टिकट नहीं दिया गया था। बेहट से उमर अली और सहारनपुर देहात से आशु मलिक को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद इमरान मसूद ने अपनी नाराजगी का इजहार भी किया। मंगलवार को वायरल हुए एक वीडियो में भी उनकी नाराजगी सामने आई। इसमें वह उपेक्षा से आहत दिखे और मुस्लिमों से एकजुट होने की बात करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके बसपा में जाने के भी कयास लगाए जा रहे थे। वह बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले और सपा को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगपाल सिंह के पुत्र हैं विवेककांत
सहारनपुर। पूर्व सांसद स्वर्गीय जगपाल सिंह के बेटे विवेककांत सिंह को रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनकी माता शकुंतला देवी वर्तमान में रामपुर मनिहारान नगर पंचायत की चेयरपर्सन हैं। अपने समय में कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय जगपाल सिंह हरिद्वार लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे। समाज में उनका खासा असर रहा। विवेककांत पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उनको उनके पिता के रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में अच्छे संबंधों और पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा।

देवबंद से अभी घोषित नहीं किया प्रत्याशी
सपा-रालोद गठबंधन ने अभी तक देवबंद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बाकी पांच सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है।
मसूद अख्तर आज करेंगे चुनाव को लेकर घोषणा
सहारनपुर। देहात सीट से निवर्तमान विधायक मसूद अख्तर की राजनीतिक नैया भी सियासी भंवर में फंसी हुई है। इमरान मसूद ने सपा के समर्थन की घोषणा कर दी है। अब मसूद अख्तर ने कहा है कि वह अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श कर रहे है। शुक्रवार को कोई निर्णय लेंगे। चुनाव लड़ना या नहीं यह सब समर्थकों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इमरान के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बारे में सवाल के जवाब में उनका कहना है कि मेरी बीते दो दिनों से इमरान से कोई बात नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed