फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private hospitals will have to account for the vaccine

निजी अस्पतालों को देना होगा वैकसीन का हिसाब

Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals will have to account for the vaccine
सहारनपुर। जिन निजी अस्पतालों केे कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण चल रहा है। उनको शुक्रवार यानी 30 अप्रैल की शाम तक विभाग को वैक्सीन का हिसाब देना होगा, साथ ही यदि वैक्सीन बची है तो वह वापस करनी होगी।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 17 निजी अस्पतालों को अनुमति दी गई है, जहां सुचारु रूप से लोगों को टीका लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये निर्धारित हैं। अभी तक निजी अस्पतालों ने कितनी वैक्सीन खरीदी है और उसमें से कितनी लगाई है। इसका हिसाब चिकित्सा विभाग को देना होगा। इसके लिए 30 अप्रैल तक का समय अस्पतालों को दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों को शाम तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को वैक्सीन की सूचना देनी होगी। यदि किसी अस्पताल के पास वैक्सीन बची है तो वह भी वापस करनी होगी। इसके बाद निजी अस्पतालों को वैक्सीन देने के लिए शासन के जैसे निर्देश होंगे उनके अनुरूप वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुआ टीकाकरण
दो दिन पहले कोविशील्ड की 13 हजार डोज आने के बाद बृहस्पतिवार से टीकाकरण पुन: शुरू हुआ। बता दें कि मंगलवार को कुछ टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन अचानक खत्म होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। नेहरू मार्किट स्थित पुराना अस्पताल परिसर में टीका नहीं लगाए जाने से नाराज लोगों ने हंगामा किया था। मगर बृहस्पतिवार को टीकाकरण सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed