{"_id":"65b578512f9ab63d660b59c4","slug":"private-doctors-called-off-their-strike-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-117190-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निजी चिकित्सकों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निजी चिकित्सकों ने वापस ली हड़ताल
Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली समस्याओं को लेकर आईएमए व यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिसे वापस ले लिया है। निजी चिकित्सकों ने बिजली समस्याओं का समाधान किए जाने को लेकर नगर विधायक व महापौर से मुलाकात की, जिस पर उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने बताया कि शहर के निजी अस्पतालों के बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्याओं को सुलझाने में विद्युत निगम के अधिकारियों की अनदेखी से चिकित्सकों में रोष है। इसका कोई समाधान नहीं निकला तो निजी अस्पतालों पर चिकित्सक स्वयं तालाबंदी करके कार्य बहिष्कार करने को मजबूर हो सकते है। यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि अस्पतालों की बिजली दरें बिना किसी पूर्व सूचना के कई गुना तक बढ़ा दी गई है।
पिछले एक साल के बिलों पर अतिरिक्त चार्ज लगा दिया गया है। साथ ही सिक्योरिटी भी ज्यादा ली जा रही है, इसमें बढ़े हुए बीजली बिलों की देनदारी को बिजली चोरी की श्रेणी में डाला जाना गलत है। चिकित्सकों को आश्वास्त करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉ. अजय कुमार ने समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. सौम्य जैन, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।