फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private clinic raided, closed, notice given

Saharanpur News: निजी क्लीनिक पर मारा छापा, कराया बंद, दिया नोटिस

Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Private clinic raided, closed, notice given
सहारनपुर। डिप्टी सीएमओ ने चिलकाना रोड पर एक निजी क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाने पर उसे बंद करा दिया, साथ ही नोटिस देकर दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन चिलकाना रोड पर पेट्रोल पंप के बराबर में चल रहे क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक पर अचानक कार्रवाई होने से स्टाफ में खलबली मच गई। डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सक से क्लीनिक संबंधित कागजात मांगे। इसके अलावा क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए कहा गया। चिकित्सक मौके पर न तो रजिस्ट्रेशन दिखा पाया और न ही अन्य कागजात। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने नोटिस देते हुए तत्काल बंद करवाया और दो दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए। यदि नोटिस के बाद भी चिकित्सक ने कागजात नहीं दिखाई तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed