फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prisoners will also learn the tricks of making organic manure

कैदी भी सीखेंगे जैविक खाद बनाने के गुर

Sun, 16 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prisoners will also learn the tricks of making organic manure
जिला कारागार में जैविक खाद यूनिट का शुभारंभ करते महंत राघवेंद्र स्वामी, जेलर आरके पांडेय। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला कारागार परिसर में कैदी भी अब बेहतर खेती और कृषि उत्पादों के लिए जरूरी जैविक खाद बनाने के गुर सीखेंगे। इसका प्रशिक्षण लेकर वे कृषि कार्यों के साथ ही बेहतर उत्पादन में सहयोगी बन सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कारागार परिसर में जेलर आरके पांडेय, महंत राघवेंद्र स्वामी और अनवर शफीक ने संयुक्त रूप से केंचुआ खाद उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया। जेलर आरके पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जैविक कृषि मिशन से जोड़ते हुए जिला कारागार में केंचुआ खाद उत्पादन इकाई को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर केके दीक्षित और हिमांशु रौतेला ने कहा कि कैदियों को इस यूनिट के माध्यम से जैविक खाद उत्पादन और जैविक कृषि का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाएगा, ताकि जेल से छूटने के बाद ये कैदी जैविक खाद एवं जैविक कृषि को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत राघवेंद्र स्वामी और अनवर शफीक ने आह्वान किया कि वे स्वयं एवं अन्य किसानों को रासायनिक खाद का उपयोग कम कर जैविक खाद अपनाने की सलाह दें। इससे स्वस्थ अनाज का उत्पादन कर हम स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी होनी चाहिए। किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिले इसके लिए हमारे देश में जैविक कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। इस केंचुआ खाद उत्पादन इकाई के शुभारंभ के अवसर पर जिला कारागार के अन्य अधिकारी एवं बंदी रक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed