फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prisoner found corona infected in jail, there was an uproar

Saharanpur News: जेल में बंदी मिला कोरोना संक्रमित, मची खलबली

Wed, 05 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prisoner found corona infected in jail, there was an uproar
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद अब जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को एक बंदी सहित कोरोना के चार केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। संक्रमित बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना की जांच जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, आईएमए भवन और ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन एक हजार से अधिक कोरोना जांच कराने का दावा किया है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। जिन लोगों के दो दिन पहले कोरोना सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इनमें जेल का एक बंदी है, जिसकी जांच जेल में ही हुई थी। इसके अलावा तीन अन्य शहर की अलग-अलग काॅलोनियों के रहने वाले हैं। इनमें दो महिला शामिल है। इनकी जांच जिला अस्पताल में हुई थी। बंदी को जेल और अन्य तीन संक्रमितों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 30 के लिए कोरोना सैंपल
नकुड़। जैनपुर निवासी सुशील कुमार की कोरोना से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को टीम गांव पहुंची और संक्रमित के संपर्क में आए 30 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन, विभाग ने आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने भेजे हैं।

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव जैनपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक सुशील कुमार के परिजनों और पड़ोसियों सहित 30 लोगों की कोरोना जांच की। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमन गोपाल ने बताया कि जांच में सभी लोगों की एंटीजन रिपोर्ट तो निगेटिव आई है। हालांकि आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सभी लोगों के सैंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। उसके बाद ही सही पता लग सकेगा कि लक्षण है या नहीं।


संक्रमित की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लेकिन लोग सतर्क नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंताजनक बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed