फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priority would be to complete plans: DM

योजनाओं को पूर्ण कराना होगी प्राथमिकता : डीएम

Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Priority would be to complete plans: DM
नवनियुक्त जिलाधिकारी मोहम्मद शफकत कमाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नवनियुक्त जिलाधिकारी मोहम्मद शफकत कमाल ने कहा है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ शासन के आदेशों एवं योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं का निराकरण में पारदर्शिता बरती जाएगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एस कमाल मंगलवार को कलक्ट्रेट में कार्यभार गृहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जिलाधिकारी के पद पर उनकी पहली नियुक्ति है। इससे पूर्व वह अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग के विशेष सचिव के पद पर थे।
विज्ञापन


मोहम्मद शफकत कमाल तीन वर्ष पूर्व तक सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा सहारनपुर की सदर तहसील, नकुड़ एवं बेहट में उपजिलाधिकारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की स्थिति से वाकिफ हैं। यहां की अधिकांश समस्याओं की भी उन्हें जानकारी है, लेकिन सड़कों की समस्या पिछले तीन चार साल में काफी ठीक हो गई है। सहारनपुर को जोड़ने वाली सारी सड़कें खराब थीं, जो अब काफी हद तक सही हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को सही ढंग से लागू कराना ही उनकी प्राथमिकता है।

लोगों की समस्याओं को न्यायसंगत तरीके से निस्तारित कराया जाएगा। उनका प्रयास शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सुधार का रहेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने को लेकर चल रही प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।


इससे पूर्व उन्होंने कोषागार पहुंचकर कार्यभार गृहण किया और अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed