{"_id":"6ada6aa41864b4001f08960f","slug":"power-cuts-in-several-parts-of-the-city-impact-to-last-for-four-hours-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-186452-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती, चार घंटे तक रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती, चार घंटे तक रहेगा असर
Fri, 23 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली लाइनों की शिफ्टिंग और मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार यानी आज महानगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।
विद्युत नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जनक नगर, टीपी नगर और हुसैन बस्ती बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। हकीकत नगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह आठ से 10 बजे तक कटौती होगी। वहीं, जनक नगर बिजलीघर के कुछ फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
हकीमपुरा बिजलीघर से जुड़े गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजनपुरा और विश्वास नगर में दोपहर एक से चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा अंबाला रोड बिजलीघर के गुरुद्वारा रोड फीडर और मंडी समिति बिजलीघर के हौजखेड़ी फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक, आईटीआई-2 और मानकमऊ शहरी बिजलीघरों के औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।