फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   principal secretary angry at the slow pace of work

कार्यों की धीमी गति पर प्रमुख सचिव नाराज

Mon, 22 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
principal secretary angry at the slow pace of work
कारागार तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी सोमवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति तथा सिल्ट सफाई का ऑडिट न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए काम सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यूपी-हरियाणा के बन रहे पुल का निर्माण का रिवाइज स्टीमेट प्राप्त नहीं हुआ है, जिसकी वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है।

सड़कों की मरम्मत का पैसा भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि उसकी मांग की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता पीएमजेएसवाई ने कहा कि 16 फरवरी से जनपद के सभी जेई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिनकी वजह से कामकाज प्रभावित है। मल्टीसेक्टोरियम के तहत चार इंटर कॉलेज बन रहे हैं, जिनका कार्य अधूरा है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान में ग्राम विकास संस्थान का हॉल बन रहा है, जिसकी पहली किस्त 35 लाख रुपये ही मिले हैं। दूसरी किस्त न मिलने की वजह से काम लटका हुआ है।

जल निगम द्वारा बताया गया कि जनपद में पेयजल की समस्या है, जिसकी वजह पर्याप्त पैसा नहीं मिलना है। नई 23-24 योजनाओं का पैसा भी न मिलने के कारण कार्य बाधित हो रहे हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण में 50 प्रतिशत धनराशि ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेजों की निर्माण लागत बढ़ने की बात कही। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को बताया कि प्रदेश में अनेक तरह के चुनाव होने की वजह से काम बाधित हो रहे थे। जल्द ही पैस रिलीज कर कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कृषि विभाग यह तो बताता है कि इतना उर्वरक प्राप्त हुआ है और इतना वितरित कर दिया गया है, मगर पिछले पांच साल में यह नहीं बताया कि फसल कितनी प्रतिशत बढ़ी है।


 उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम-ई ओपी वर्मा, एडीएम-एफ सैयद निजामुद्दीन समेत अनेक अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed