फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prince not found, police help drone cameras

नहीं मिला प्रिंस, पुलिस ने ली ड्रोन कैमरों की मदद

Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prince not found, police help drone cameras
नहीं मिला प्रिंस, पुलिस ने ली ड्रोन कैमरों की मदद
विज्ञापन

गागलहेड़ी। तीन दिन से लापता बालक का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने टीमें बनाकर ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के क्षेत्र में बालक की तलाश की है। एसपी सिटी ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की।
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अरविंद्र कुमार का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस बीते शनिवार की सुबह लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस बालक की खोजबीन में जुट गई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया की पुलिस की चार टीमों को बालक की खोजबीन में लगाया गया है। पूरे क्षेत्र की पुलिस द्वारा कांबिंग की गई है। परिवार के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है कहीं कोई पुरानी रंजिश तो नहीं इस पर पुलिस कार्य कर रही है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के गांवों के जंगलों में भी खोजबीन शुरू कराई है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लेगी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार दोपहर बाद एसपी सिटी राजेश कुमार ने गांव पहुंच कर बालक के परिजनों से बातचीत की ओर उन्हें आश्वासन दिया की पुलिस जल्द ही बालक को खोज लेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बालक की खोजबीन में सभी पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed