Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prime Minister to Gift Expressway Today

Saharanpur News: प्रधानमंत्री आज देंगे एक्सप्रेसवे की सौगात

Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister to Gift Expressway Today
गणेशपुर में रोड शो के लिए सजाया गया एलिवेटेड।  - फोटो : Archive
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। जिले के गणेशपुर में हेलीपैड पर उतरकर प्रधानमंत्री थोड़ी दूर तक रोड शो करते हुए डाट काली मंदिर जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून में जाकर रोड शो और जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम जिले में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मिनट दर मिनट शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से गणेशपुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद 11:10 पर एलिवेटेड रोड का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 11:35 बजे कार से मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर पूजन के बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से जनसभा को संबोधित करते हुए लोकार्पण का लाइव गणेशपुर में भी दिखाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक का मौका मुआयना किया। डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम के समय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन


2020 में केंद्र सरकार ने एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास का बड़ा आधार बनकर उभर रहा है। शुरुआत में वर्ष 2020 में इसकी मंजूरी दी गई, जिसके बाद 2020-21 में डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया था। 2022 से जमीनी स्तर पर निर्माण शुरू हुआ और अलग-अलग पैकेज में काम को गति दी गई। 2023 से 2025 के बीच इस परियोजना ने रफ्तार पकड़ी। एक्सप्रेसवे में एलिवेटेड रोड, अंडरपास और वाइल्डलाइफ कॉरिडोर जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए गए। अब इस परियोजना के लोकार्पण के बाद दिल्ली से देहरादून का करीब 210 किमी का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा, जो पहले छह घंटे से अधिक का होता था। सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में इसके जरिए निवेश, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित हो सकता है एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का कार्यक्रम इसलिए खास माना जा रहा है कि मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती भी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेसवे को डॉ. आंबेडकर के नाम समर्पित कर सकते हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी मांग कर चुके हैं कि एक्सप्रेसवे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा गया। अब देखना है कि जयंती के दिन रखे गए इस लोकार्पण कार्यक्रम से क्या संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed