{"_id":"601d89938ebc3e4c885400e3","slug":"prices-of-land-have-skyrocketed-on-bajoria-road-saharanpur-news-mrt523928567","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजोरिया रोड पर आसमान छूने लगे जमीन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजोरिया रोड पर आसमान छूने लगे जमीन के दाम
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के बाजोरिया रोड पर जमीन और महंगी हो गई है। अधिकांश चिकित्सकों के अस्पताल और अन्य व्यावसायिक भवन इसी इलाके में होने के कारण सर्किल रेट में 14 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पूर्व में 86000 रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट था, जो अब एक लाख रुपये हो गया है। वहीं, पुंवारका में राज्य विवि और कांकरकुई में मंडलायुक्त आवास सहित अधिकारियों की आवासीय कालोनी को लेकर इन इलाकों की जमीन का सर्किल रेट भी बढ़ गया है।
दरअसल, शहर में बाजोरिया रोड पर देहरादून चौक से चौधरी चरण सिंह चौक तक व्यावसायिक गतिविधियां होती हैं। अनेक चिकित्सकों के अस्पताल इसी मार्ग पर हैं तो व्यावसायिक भवन भी हैं। व्यावसायिक भवनों के पीछे ही आवासीय कालोनी भी हैं। यही वजह है कि इस मार्ग पर सर्किल रेट में इतनी ज्यादा वृद्धि हुई है। उधर, पुंवारका में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय के चलते जनता रोड सहित अन्य क्षेत्र की जमीनों के रेट में उछाल आ गया है। इसके अलावा दिल्ली रोड के कांकरकुई में कमिश्नर सहित अन्य सरकारी आवास बनने हैं। इसके आसपास के इलाके में कॉलोनाइजर भी सक्रिय हो गए हैं। इससे यहां पर भी जमीन के दाम में उछाल आया है, जिसे देखते हुए निबंधन विभाग ने यहां भी सर्किल रेट में वृद्धि कर दी है। सर्किल रेट में हुई वृद्धि शुक्रवार से लागू कर दी गई है।
इस तरह बढ़े सर्किल रेट (रुपये में) --
क्षेत्र -------------- पहले --------------- अब
बाजोरिया रोड--- 86000 -----------1,00,000
कांकरकुई-------- 4400 ------------ 5200
चुन्हेटी गाडा------ 4500------------- 5400
मवी खुर्द--------- 4600-------------- 5000
मनानी----------- 4200------------- 4900
मोहनपुर गाडा---- 4300------------- 5000
मल्हीपुर---------- 4000------------- 4500
जंधेडी------------- 2500------------- 3000
शेखपुरा कदीम---- 4300-------------4800
चक सैदराजा------ 4500-------------5300
चकहरेटी----------- 4400------------5400
तिपरपुर------------ 2600 ------------3500
पुंवारका------------ 1300 ------------2000
सरकडी शेख------- 1800-------------2300
ढमोला------------- 4600-------------5000
(नोट: एआईजी कार्यालय के अनुसार सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर)
कांकरकुई में कमिश्नर आवास और पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय निर्माण की कवायद को लेकर इन क्षेत्रों की जमीन के बाजार भाव में काफी उछाल आया है। इसके चलते सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। बाजोरिया रोड पर व्यावसायिक गतिविधियों के चलते बाजार रेट अधिक होने के चलते वहां सर्किल रेट में 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
- संजय श्रीवास्तव, सहायक निबंधक स्टांप