फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Price on bumper crop of Basmati paddy still low

बासमती धान की फसल अच्छी, लेकिन शुरूआती भाव कम

Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Price on bumper crop of Basmati paddy still low
सहारनपुर। मंडी में बासमती 1509 धान की आवक शुरू हो गई है। लेकिन शुरूआती भाव गत वर्ष की तुलना में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल कम है। पिछले साल जहां बासमती धान की इस प्रजाति का शुरूआती भाव 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं इस बार यह 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। हालांकि अभी सहारनपुर मंडी में मात्र 100 क्विंटल ही बासमती धान आया है।
विज्ञापन

जनपद में गन्ने के बाद किसान बडे़ पैमाने पर धान की खेती करते हैं। जिलेे में धान का कुल रकबा करीब 60 हजार हेक्टेयर है। इसमें से 48 हजार हेक्टेयर में बासमती धान की फसल है। खेत में भी धान की फसल निरोगी खड़ी है। जिससे इसका बढ़िया उत्पादन होने की उम्मीद है। गत वर्ष मंडी में बासमती-1509 का भाव 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक, बासमती पूसा नंबर-1 का भाव भी 2800 से 2900 रुपये क्विंटल तक रहा था। निर्यात योग्य मानी जाने वाली पूसा बासमती-1121 का रेट 3000 तक पहुंच गया था। जबकि बासमती की शरबती प्रजाति का रेट 1800 से 2100 रुपये तक और सुगंधा का भाव 2200 रुपये तक रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा की मंडियों में भी जाती है बासमती
जनपद में व्यापारी और कई बडे़ किसान बासमती धान बेचने के लिए हरियाणा की यमुनानगर, करनाल, तरावड़ी, इंद्री और चीका मंडी में भी जाते हैं। वहां की मंडियों में जनपद की मंडियों की अपेक्षा अधिक भाव मिलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातक कंपनी के लिए भी होती है बासमती खरीद
मंडी सचिव ने बताया कि जिले में बाहर की कोई कंपनी सीधे बासमती धान की खरीद नहीं करती है। बाहर की एक निर्यातक फर्म लेकिन मंडी के एक थोक व्यापारी के माध्यम से प्रतिवर्ष निर्यात के लिए बासमती धान की खरीद कराती है। इसके लिए उच्च क्वालिटी के बासमती धान को खरीदा जाता है।
बासमती की इन प्रजातियों की अधिक होती है खेती
जिले में बडे़ पैमाने पर बासमती धान की खेती होती है। करीब 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में इस बार बासमती धान की खेती हो रही है। इनमें पूसा नंबर-1, पूसा बासमती-1121, बासमती-1509, शरबती, सुगंधा आदि प्रजातियां प्रमुख हैं।

जनपद में धान की स्थिति, आंकड़ों में
जनपद में धान का कुल रकबा ------------------ 60 हजार हेक्टेयर
मोटा एवं सामान्य धान का रकबा --------------- 12 हजार हेक्टेयर
बासमती धान का क्षेत्रफल --------------------- 48 हजार हेक्टेयर
सहारनपुर मंडी में बासमती धान खरीद गत वर्ष -- 242561 क्विंटल
मंडी में इस बार धान कम आने की उम्मीद
मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि अभी मंडी में मात्र 100 क्विंटल ही बासमती की 1509 प्रजाति का धान आया है। जैसे ही धान बड़ी मात्रा में आना शुरू होगा रेट भी सुधर जाएंगे। इस बार मंडी से बाहर भी धान की खरीद होगी। मंडी में धान खरीद करने पर व्यापारी को 2.50 प्रतिशत मंडी शुल्क देना होता है। जो मंडी से बाहर धान खरीदने पर नहीं देना होगा। इसलिए मंडी में गत वर्षों की अपेक्षा कम धान आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed