फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Presentation commendable in Lucknow

लखनऊ में सराहनीय रही प्रेजेंटेशन

Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Presentation commendable in Lucknow
Laeg voting for the smart city. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रदेश सरकार के समक्ष सहारनपुर की फाइनल प्रेजेंटेशन हुई। पहले की तरह यह प्रेजेंटेशन भी अच्छी रही, जिसमें सहारनपुर की तैयारी को सराहा गया।
विज्ञापन


अब 30 जून को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रेजेंटेशन होगी, जिसमें सहारनपुर के भाग्य का फैसला होगा। प्रदेश सरकार की कमेटी के सामने शुक्रवार को लखनऊ में हुई प्रेजेंटेशन में नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला और कंसलटेंट एजेंसी के हेड कुंवर सुरजीत सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


प्रेजेंटेशन में सहारनपुर को पूरा दिन दिया गया। अलग-अलग चरणों में डॉ. शुक्ला ने सहारनपुर की अब तक की तैयारी को रखा। पहले चरण की तरह यह प्रेजेंटेशन भी सराहनीय रही। साथ ही उच्चाधिकारियों ने कुछ सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रेजेंटेशन होगी, जिसमें प्रस्ताव दाखिल किया जाएगा। नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि प्रेजेंटेशन अच्छी रही है। अधिकारियों ने सहारनपुर की तैयारी के कई बिंदुओं की सराहना की।


साथ ही कुछ बदलाव करने को भी कहा। उधर, योजना के तहत सुझाव देने की प्रक्रिया भी चल रही है। शुक्रवार को शहर में अनेक जगहों पर कैंप लगाकर सुझाव इकट्ठा किए गए। अभी तक दो लाख से अधिक सुझाव नगर निगम के पास पहुंच चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed