फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparing for the 2027 battle, parties increase their pace in western UP

Saharanpur News: 2027 के रण की तैयारी, पश्चिमी यूपी में दलों ने बढ़ाई रफ्तार

Tue, 12 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparing for the 2027 battle, parties increase their pace in western UP
सहारनपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हो, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। सबसे पहले भाजपा ने देवबंद के जड़ौदा जट्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा के जरिए चुनावी माहौल बनाने का संकेत दिया था। अब कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी 18 मई को गागलहेड़ी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव समेत कई बड़े नेता और प्रदेश स्तर के दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की तैयारी में है। पार्टी का फोकस खासतौर पर युवाओं, किसानों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने पर रहेगा। इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सहारनपुर में होने वाले सम्मेलन से होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सम्मेलन कांग्रेस की तरफ से 2027 का आगाज हो सकता है।
विज्ञापन


रालोद भी हर जिले में कराएगी कार्यकर्ता सम्मेलन
राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रालोद आने वाले समय में हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। किसानों और जाट बेल्ट में मजबूत पकड़ रखने वाली रालोद संगठन को फिर से धार देने में जुटी है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। युवाओं को साधने के लिए रालोद खेल प्रकोष्ठ की तरफ से समय-समय पर कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कि भाजपा की ओर से देवबंद में हुए शक्ति प्रदर्शन के बाद विपक्षी दलों में भी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों को यह एहसास हो चुका है कि 2027 की लड़ाई केवल चुनावी साल में नहीं, बल्कि अभी से संगठन और माहौल बनाने से तय होगी। ऐसे में आने वाले महीनों में जिले में बड़े नेताओं के दौरे, सम्मेलन और राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed