फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations to deal with Corona tested in Mockdrill

मॉकड्रिल में परखी गई कोरोना से निपटने की तैयारियां

Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with Corona tested in Mockdrill
जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शासन के आदेश पर कोरोना से निपटने के इंतजामों को परखने के लिए सोमवार को जिले भर में मॉकड्रिल हुआ। सीएचसी फतेहपुर को छोड़कर शेष सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। एडी हेल्थ ने कई केंद्रों पर जाकर अपने सामने मॉकड्रिल कराई। जिला महिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर बने पीआईसीयू तक मरीज को ले जाकर इलाज देने में सात मिनट का समय लगा, जबकि एसबीडी जिला अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में इलाज देने में पांच मिनट लगे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे-
जिला महिला अस्पताल में सुबह दस बजे से शुरू हुई मॉकड्रिल के लिए एडी हेल्थ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमएस रतनपाल सुमन, जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता, कोविड की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़, डॉ. प्रवीन कुमार मौके पर मौजूद रहे। ठीक 10:15 बजे एंबुलेंस मरीज (15 वर्षीय रविकांत) को लेकर जिला महिला अस्पताल के गेट पर पहुंची, जहां पहले से स्वास्थ्यकर्मी स्ट्रेचर और ऑक्सीजन सिलिंडर लिए तैयार थे। मरीज को एंबुलेंस से उतारते ही तुरंत ऑक्सीजन दी गई, जिसके बाद स्ट्रेचर पर लिटाकर रैंप के रास्ते तीसरी मंजिल पर बने पीआईसीयू ले जाया गया। डॉ. पंकज और डॉ. मानवेंद्र के द्वारा मरीज का बुखार, ऑक्सीजन का स्तर, पल्स रेट आदि चेक किए गए। यहां से मरीज को तुरंत पीआईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया। इस पूरी प्रक्रिया में सात मिनट लगे। मौके पर मौजूद एडी हेल्थ ने डॉ. पंकज और डॉ. मानवेंद्र के साथ ही स्टाफ नर्स से वेंटीलेटर और ऑक्सीजन तथा डी फेब्रिलेटर चलवाकर देखे गए। उन्होंने पीआईसीयू में साफ सफाई और मशीनों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया गया।।
विज्ञापन

दोपहर 1.30 बजे--
एसबीडी जिला अस्पताल में डॉ. नवदीप गुप्ता की देखरेख में मॉकड्रिल हुई। यहां एंबुलेंस से लाए गए मरीज को एंबुलेंस से उतारकर कोविड आइसोलेशन वार्ड में इलाज देने तक में पांच मिनट का समय लगा। यहां आइसोलेशन वार्ड प्रभारी अमरजीत कौर, ओटी टेक्नीशियन विजय के अलावा डॉ. मनीष पांडेय, अस्पताल मैनेजर विक्रांत तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट भी चलवाए
मॉकड्रिल के दौरान केवल कोविड आइसोलेशन वार्ड या पीआईसीयू ही नहीं, बल्कि जिला महिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट और एसबीडी जिला अस्पताल में स्थापित दोनों ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट भी चलवाकर देखे गए। प्लांट से पीआईसीयू और आइसोलेशन वार्ड के बेड तक पहुंच रही ऑक्सीजन का फ्लो चेक किया गया, जो सही मिला।
कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए जिले भर में की गई व्यवस्थाओं को परखने के लिए सोमवार को मॉकड्रिल हुआ है। मॉकड्रिल एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और उन सभी सीएसची पर हुआ है, जहां ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगे हैं। फतेहपुर सीएचसी पर कुछ खामियां मिली हैं। शेष सभी जगहों पर मॉकड्रिल सफल रही। अधिकतम दस मिनट के भीतर मरीज को इलाज मिलना चाहिए। सभी जगह इलाज में पांच से सात मिनट का समय लगा।

डॉ. नवदीप गुप्ता, नोडल अधिकारी।

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करते स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed