फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations started to deal with corona infection

Saharanpur News: कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियां शुरू

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations started to deal with corona infection
जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में महिला की कोरोना जांच करती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। जांच फिर से बढ़ा दी गई है। अब नए कोरोना मरीज के मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी, जिसका सैंपल दिल्ली भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का फिर से खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। शासन ने अधिक से अधिक सैंपल कराने के निर्देश दिए है, साथ ही कोविड से निपटने की सभी तैयारियां को पूरा किया जा रहा है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 1276 बेड तैयार कर लिए गए हैं। 939 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं, साथ ही 124 बेडों पर वेंटिलेटर की सुविधा है। 14 ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए गए। इनमें दो प्लांट बंद थे, जिन्हें चालू करा लिया गया है। खास बात यह है कि अगर अब कोरोना का नया मरीज मिला तो उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी, ताकि पता लग सके की मरीज में कौन सा वैरिएंट है। मरीज के भर्ती होने की स्थिति में चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ को नियुक्त करने की तैयारी भी पूरी है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए 150 बेड का पीकू वार्ड तैयार
कोरोना संक्रमण की चपेट में बच्चे आए तो उनको भर्ती करने के लिए अलग से पीकू वार्ड बनाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 और महिला अस्पताल में 50 बेड का पीकू वार्ड बना है। इनमें 20 से अधिक बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रेलवे स्टेशन, एसबीडी जिला अस्पताल और आईएमए भवन में कोरोना की जांच लगातार हो रही है। रोजाना 250 से 300 हो रही है। बीच में कोरोना सुस्त पड़ा तो जांच की रफ्तार धीमी हो गई थी।

पहली कोरोना लहर
जांच - 5,30,101
पॉजिटिव - 10,500
मौत - 00
------
दूसरी लहर
जांच - 11,93,390
पॉजिटिव - 22,405
मौत - 414
-------
तीसरी लहर
जांच - 7,85,541
पॉजिटिव - 7037
मौत - 06
-----------
कुल
जांच - 25,09,032
पॉजिटिव - 39,942
मौत - 420
-कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास 1276 बेड हैं, इनमें 939 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। नए कोरोना मरीज का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। जिससे नए वैरिएंट का पता चल सके। जांच बढ़ा दी गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

जिला अस्पताल का पीकू वार्ड

जिला अस्पताल का पीकू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed