{"_id":"67aa4ea4d30ce42c9a082c0c","slug":"preparations-for-species-change-1149-lakh-quintal-seeds-reserved-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-142272-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रजाति बदलाव की तैयारी, आरक्षित किया 11.49 लाख क्विंटल बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रजाति बदलाव की तैयारी, आरक्षित किया 11.49 लाख क्विंटल बीज
Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेडरॉट रोग ने जनपद में करीब 50 हेक्टेयर गन्ना फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके चलते गन्ना विभाग रेडरॉट रोग से प्रभावित कोशा-0238 को रिप्लेस करने की तैयारी में जुट गया है। जिले में उन्नतशील प्रजातियों का 1149013 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया गया है।
जनपद में कुल रकबे का करीब 85 फीसदी गन्ना प्रजाति सीओ-0238 का गन्ना है। इसकी बड़ी वजह इसकी बेहतर उत्पादकता रही है। पिछले कई वर्षों से गन्ने की इस प्रजाति में लगातार रेडरॉट सहित अन्य रोग बढ़ रहे हैं। बीमारियों से प्रभावित होने के चलते जहां इसकी उत्पादकता घट रही है, वहीं कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल होने से गन्ना फसल की लागत भी बढ़ रही है।
जनपद में करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रेडरॉट ने गन्ना फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके चलते गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव करने में जुट गया है। विभाग कोशा-0238 के स्थान पर नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने को प्रोत्साहित कर रहा है। इनमें अगेती प्रजातियों में कोलक-14201, को-15023, कोशा-13235,कोशा-13231 आदि शामिल हैं। इसके लिए जनपद की सभी चीनी मिल क्षेत्रों में नई और उन्नतशील प्रजातियों का 1149013 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
-- जनपद में आरक्षित गन्ना बीज --
मिल क्षेत्र-- -- -- -- -- - क्विंटल
बिड़वी-- -- -- -- -- -- - 49448
देवबंद-- -- -- -- -- -- - 258572
गागलहेड़ी-- -- -- -- -- - 72533
गांगनौली-- -- -- -- -- -- 194976
नानौता-- -- -- -- -- -- - 202674
सरसावा-- -- -- -- -- -- 124722
टोडरपुर-- -- -- -- -- -- - 81223
शेरमऊ-- -- -- -- -- -- -164865
-- -- -- -- -- -- --
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
-- -- -- --
सीओ-0238 गन्ना प्रजाति में रेडरॉट रोग लगातार बढ़ रहा है। जनपद में करीब 50 हेक्टेयर गन्ना फसल इससे बर्बाद हो गई है। इसके स्थान पर नई और उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 1149013 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया गया है।-- -- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
जनपद में कुल रकबे का करीब 85 फीसदी गन्ना प्रजाति सीओ-0238 का गन्ना है। इसकी बड़ी वजह इसकी बेहतर उत्पादकता रही है। पिछले कई वर्षों से गन्ने की इस प्रजाति में लगातार रेडरॉट सहित अन्य रोग बढ़ रहे हैं। बीमारियों से प्रभावित होने के चलते जहां इसकी उत्पादकता घट रही है, वहीं कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल होने से गन्ना फसल की लागत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
जनपद में करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रेडरॉट ने गन्ना फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके चलते गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव करने में जुट गया है। विभाग कोशा-0238 के स्थान पर नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने को प्रोत्साहित कर रहा है। इनमें अगेती प्रजातियों में कोलक-14201, को-15023, कोशा-13235,कोशा-13231 आदि शामिल हैं। इसके लिए जनपद की सभी चीनी मिल क्षेत्रों में नई और उन्नतशील प्रजातियों का 1149013 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया है।
विज्ञापन
मिल क्षेत्र
बिड़वी
देवबंद
गागलहेड़ी
गांगनौली
नानौता
सरसावा
टोडरपुर
शेरमऊ
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
सीओ-0238 गन्ना प्रजाति में रेडरॉट रोग लगातार बढ़ रहा है। जनपद में करीब 50 हेक्टेयर गन्ना फसल इससे बर्बाद हो गई है। इसके स्थान पर नई और उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 1149013 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया गया है।