{"_id":"62f54eec82dcb05cfa7583bd","slug":"preparation-of-shri-ramlila-started-with-the-installation-of-dharma-dhwaja-saharanpur-news-mrt600833077","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मध्वजा स्थापना के साथ शुरू हुई श्री रामलीला की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मध्वजा स्थापना के साथ शुरू हुई श्री रामलीला की तैयारी
विज्ञापन
धर्म ध्वजा स्थापना के साथ शुरू हुई श्री रामलीला की तैयारी
सहारनपुर, गंगोह। रामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में धार्मिक विधि विधान के साथ रामलीला की धर्म ध्वजा स्थापित कर दी गई। इससे पूर्व जय श्री राम के नारों के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।
पंचायती धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा शिवचौक, सर्राफा बाजार, ईशरा, कानूनगोयान, पीठ बाजार, ककराली मार्ग से होते हुए महादेव कुटी हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां धार्मिक विधान से ध्वज का पूजन किया गया। ध्वज पूजन रामलीला महोत्सव मंडल के संयोजक रघुनंदन गोयल, मनोज गोयल ने किया। पंडित राजेंद्र शर्मा पुरोहित रहे।
पंचायती धर्मशाला में रामलीला महोत्सव के कश्यप कुमार फौजी व अतुल गोयल ने पूजन कराया। पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की कमान फिर से पुराने कलाकारों के हाथों में दे दी गई। पूजन के बाद रामलीला भवन पर धर्मध्वजा को स्थापित कर दिया गया। रक्षा बंधन से ही रामलीला महोत्सव का पूर्वाभ्यास भी शुरू कर दिया जाता है। कार्यक्रम में रामलीला महोत्सव के अरविंद पाल सिंह कपूर, मनोज गोयल, नवीन पांचाल, दीपक मित्तल, अनिल कुमार तायल, वरुण शर्मा, विशाल गर्ग, विजय गोयल, सतीश कुमार गोयल, लक्की सरदाना, समर्थ गोयल आदि शामिल रहे।