{"_id":"60e1fa228ebc3e9e92248b05","slug":"preparation-of-miyawaki-forest-begins-in-raiwala-saharanpur-news-mrt545877480","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में मियावाकी वन तैयार करने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में मियावाकी वन तैयार करने की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में मियावाकी वन तैयार करने की शुरूआत हो गई। रायवाला स्थित भूमि पर रविवार की सुबह प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण कर मियावाकी वन तैयार करने का शुभारंभ किया। अलग-अलग प्रजातियों के करीब एक हजार पौधे रोपे गए।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमुख सचिव को बताया कि नगर निगम शहर में दस जगह मियावाकी वन तैयार कर रहा है। जापानी पद्घति पर यह वन तैयार होंगे, जो शिवालिक का छोटा प्रतिरूप होंगे। इसके लिए निगम ने ग्रीन कोष बनाया है। प्लानर डॉ. उमर सैफ ने बताया कि मियावाकी वनों में तितली की 113 प्रजातियों को आकर्षित करने वाले पौधे भी लगाए जाएंगे। प्रमुख सचिव ने ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने चारों ओर एक पथ-वे बनाने को भी कहा। डीएम अखिलेश सिंह ने निगम की उक्त पूरी जमीन पर मियावाकी वन ही विकसित करने पर जोर दिया, क्योंकि निगम की 65 बीघा भूमि के करीब 23 बीघा हिस्से पर ही वन तैयार करने की योजना है। अर्चित अग्रवाल और महिला संगम समिति ने निगम के ग्रीन कोष में 50-50 पौधे देने की घोषणा की। इस मौके पर सीडीओ प्रणय प्रताप सिंह, एडीएम विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, साध्वी सविता, पार्षद मुकेश गक्खड़, मनोज जैन, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।