फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preliminary qualifying examination will be held at 19 centers of the district

जनपद के 19 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक योग्यता परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preliminary qualifying examination will be held at 19 centers of the district
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) 15 और 16 अक्तूबर को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 19 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र शहर में हैं। परीक्षा दोनों की दो-दो पालियों में होगी, जिसमें 35,616 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। केंद्रों के भीतर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का भी पालन होगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति भ्रमण नहीं कर सकेगा। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। परीक्षा की तैयारियों को लेकर 12 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में बैठक होगी, जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा के लिए आने वाले अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटिया महल निकट दालमंडी पुल।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहट रोड।
- बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड।
- गौरी शंकर इंदरपाल सिंह इंटर कॉलेज, हसनपुर दिल्ली रोड।
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुल जोगियान।
- गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क।
- गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
- एचएवी इंटर कॉलेज, मातागढ़, पुराना कलसिया रोड।
- इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंबोह का पुल।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड।
- जेवी जैन कॉलेज ब्लॉक-ए, प्रद्युमननगर।
- जेवी जैन कॉलेज ब्लॉक-बी, प्रद्युमननगर।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़, पुराना कलसिया रोड।
- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी।
- महाराज सिंह कॉलेज, चकराता रोड।
- मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज, चिलकाना रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज, घंटाघर।
- एसडी इंटर कॉलेज, चकराता रोड।
प्रारंभिक योग्यता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी कर ली गई है। इसमें 12 अक्तूबर को एक बैठक होनी है, जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। - रजनीश कुमार मिश्र, नोडल अधिकारी/एडीएम-वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed