फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pregnant Woman Killed by Husband in Saharanpur, Body Dumped in Field

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: गर्भवती अनिता को ससुराल पहुंचते ही मिली मौत! बोरे में बंद कर खेत में फेंकी लाश

Thu, 22 May 2025 04:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 May 2025 04:04 PM IST
सार

सहारनपुर के भाबसी रायपुर गांव में प्रेम विवाह के बाद ससुराल आई गर्भवती महिला की हत्या कर शव को बोरे में भरकर खेत में फेंका गया। मायका पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Pregnant Woman Killed by Husband in Saharanpur, Body Dumped in Field
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ननद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर की अनिता (22) ने प्यार में शादी की, लेकिन इस प्यार की उम्र एक साल से ज्यादा नहीं थी। अनिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसी पति ने अंजाम दिया जिसने प्यार में पड़ने के बाद सात जन्मों तक उसका साथ देने का वादा किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: रात में आंधी-बारिश से राहत, सुबह मौसम रहा नम...लेकिन खेतों में तबाही छोड़ गया तूफान! 

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद पहली बार ससुराल आई थी अनिता
अनिता पांच महीने की गर्भवती थी और 18 मई को ही अपने पति विशाल के साथ ससुराल लौटी थी। विशाल भट्ठे पर मजदूरी करता है और दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जीवन बाहर गुजारने के बाद यह दंपती पहली बार गांव लौटा था। लेकिन यहां अनिता को क्या मंजिल मिलेगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

डायल 112 पर दी थी मदद की पुकार, फिर मिली लाश
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अनिता ने डायल-112 पर कॉल कर खुद को खतरे में बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची, तो विवाद शांत करा दिया गया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही सब कुछ बदल गया।

एक ग्रामीण की गुप्त सूचना पर जब पुलिस दोबारा पहुंची, तो घर पर ताला पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे। देर रात गन्ने के खेत से अनिता का शव बरामद हुआ।

दहेज हत्या का केस दर्ज, मायका पक्ष का आरोप
अनिता के परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और इसी के चलते अनिता की हत्या की गई। पुलिस ने पति विशाल और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed