Meerut Weather Today: रात में आंधी-बारिश से राहत, सुबह मौसम रहा नम...लेकिन खेतों में तबाही छोड़ गया तूफान!
पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आम और बेल वाली सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25 मई तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई है।
विस्तार
पिछले कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरा बदलाव रहा, लेकिन खेतों में बेल वाली सब्जियों और आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी सब्जियों की फसल आंधी तूफान से गिर गई या सब्जियां काफी टूट गईं हैं। यही नहीं शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरे। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
यह भी पढ़ें: Meerut: आंधी-तूफान में भरभराकर गिरी शोरूम की दीवार, मजदूर की दबकर मौत, तड़प-तड़कर दम तोड़ा, रात भर दबा रहा शव
अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के अनुसार, 25 मई तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कहीं तेज हवा, तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
रात की बारिश के चलते गुरुवार सुबह तक वातावरण में नमी बनी रही। कई इलाकों में सूरज बादलों में छुपा रहा और मौसम बदला-बदला नजर आया।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 34.2°C
सूर्योदय 05:24 am
सूर्यास्त 07:07 pm
हवा की गति -16.7 प्रतिघंटा
आर्द्रता -44%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -1:50 am
चंद्रास्त - 1 बजकर 56 मिनट