फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prakatya festival of Maa Shakambhari Devi celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया मां शाकंभरी देवी का प्राकट्य पर्व

Mon, 17 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prakatya festival of Maa Shakambhari Devi celebrated with pomp
मां को 56 भोग एवं 36 व्यंजन अर्पित करने जाते महंत सहजानन्द ब्रहमचारी और मंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर) हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद पश्चिमी यूपी के विख्यात श्री सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सोमवार को पोष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मां शाकंभरी जयंती(प्राकट्य पर्व) बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवालिक घाटी में उमड़ा भक्तों का भारी जनसमूह हर ओर मां के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना रहा था। शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवं सन्त भैरव तंत्राचार्य सहजानंद जी महाराज के सानिध्य में पूर्णाहुति के बाद संतों और श्रद्धालुओं ने मां को 56 भोग और 36 व्यंजन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

शिवालिक तलहटी में स्थित श्री शाकंभरी देवी में पिछले एक सप्ताह से जयंती उत्सव की धूम है। भगवती के मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम की भव्य सजावट की गई। मां जगदंबा का दरबार को फूलों और शाक सब्जी से विशेष रूप से सजाया गया था। 10 जनवरी से शंकराचार्य आश्रम में शतचंडी महायज्ञ चल रहा है जिसकी पूर्णाहुति मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने दी। इसके बाद आश्रम व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद जी महाराज के सानिध्य में पिछले एक सप्ताह से आश्रम में तैयार किए जा रहे छप्पन भोग और 36 व्यंजन आदि शक्ति मां भगवती को अर्पण किए गए। सहजानंद महाराज ने बताया की 108 तरह की मिठाई बीकानेर से आए कारीगरों ने तैयार की है।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की तरफ से मंदिर की भव्य सजावट की गई। माता का शृंगार अलग ही छटा बिखेर रहा था। पूर्व विधायक रानी देवलता, राणा आदित्य प्रताप सिंह, कुंवर आतुल्य प्रताप सिंह द्वारा मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। राणा परिवार द्वारा रात्रि में सत्संग भवन में किए गए मां के जागरण में श्रद्धालु देर रात्रि तक झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
शाकंभरी। सोमवार को शाकंभरी जयंती के पर्व पर श्री शांकभरी देवी में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। रविवार को दुर्गा चतुर्दशी से ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी
सोमवार को जयंती पर्व पर पूरे दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी, शाक, सब्जी आदि मां को अर्पित कर परिवार एवं देश की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। परिक्षेत्र में व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

शंकराचार्य आश्रम में चल रहे शतचंडी यज्ञ एवं 56 भोग 36 व्यंजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आचार्य यज्ञाचार्य डॉ. अमित शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित राजू शर्मा, पंडित अमन कौशिक, पंडित मोहित वैदिक, विशाल शास्त्री, अभिषेक शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रोशनी से नहाया शंकराचार्य आश्रम

रोशनी से नहाया शंकराचार्य आश्रम- फोटो : SAHARANPUR

माता को अर्पण किए जाने वाले व्यंजनों के साथ महंत सहजानन्द ब्रहमचारी

माता को अर्पण किए जाने वाले व्यंजनों के साथ महंत सहजानन्द ब्रहमचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed