फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prachi wins gold at the national competition and secures a ticket to the Asian Games.

Saharanpur News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्राची को स्वर्ण एशियन गेम्स का कटाया टिकट

Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Prachi wins gold at the national competition and secures a ticket to the Asian Games.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने और एशियाई गेम्स के लिए क्वालीफाई करने के बाद खु
सहारनपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभाग करते हुए प्राची चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 जून के बीच हुई। प्राची चौधरी ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। उन्होंने चार सौ मीटर दौड़ को 53.2 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर हरियाणा की किरण ने 53.45 और तीसरा स्थान गुजरात की देवयानीबा ने 53.46 सेकंड में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। एशियन गेम्स में भाग लेने के महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के न्यूनतम मानक 53.72 सेकंड है, जबकि प्राची ने यह दौड़ 53.24 सेकंड में पूर्ण की है। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स का आयोजन जापान देश के आईची नागोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि जिले की काजल किन्हीं कारणों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकी। उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के निर्देशन में एक व दो जून को प्रयागराज में हुआ था। इसी प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम चयनित की गई थी। इसमें काजल पहले स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह, प्रो. संदीप गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी, अविनाश कुमार बिट्टू, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक, सुप्रिया रानी, रवि कोरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ओलंपियन है प्राची चौधरी
प्राची चौधरी जिले के सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव की निवासी है। उन्हें प्रदेश सरकार में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह वर्ष 2024 में हुए ओलंपिक गेम्स में भी भाग ले चुकी है। इसके अलावा उन्होंने 2018 स्टेट 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2019 में दोहा कतर के एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। उसी साल चेक रिपब्लिक गणराज्य में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। 2023 में 19वीं एशियाई गेम्स में 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed