फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prachi Chaudhary of Saharanpur has won silver medal in China Asiad Games, atmosphere of celebration in village

रचा इतिहास: बेटी ने चीन में लहराया परचम, खुशी में छलके पिता के आंसू, गांव से शहर तक जश्न का माहौल

Wed, 04 Oct 2023 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

Asian Games 2023 : बेटी ने चीन एशियाड खेलों में पदक जीता तो पिता के खुशी में आंसू छलक पड़े। प्राची के पदक जीतने की खबर पहुंची तो गांव से शहर तक जश्न का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Prachi Chaudhary of Saharanpur has won silver medal in China Asiad Games, atmosphere of celebration in village
प्राची चौधरी के अन्य खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण की बेटी प्राची चौधरी ने चीन एशियाड खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किया। बेटी की उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। पदक विजेता बेटी के पिता के आंसू खुशी से छलक पड़े। उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी की नहीं पूरे देश की उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेटी भविष्य में ओलंपिक खेलों में भी देश का नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन


बुधवार का दिन सरसावा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा। जब चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में प्राची को रजत पदक हासिल हुआ। प्राची के पिता किसान जयवीर सिंह ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी यूपी पुलिस में कार्यरत है, जबकि दूसरे नंबर की प्राची खिलाड़ी होने के साथ-साथ रेलवे में नौकरी करती है।

विज्ञापन

बताया कि दोनों छोटे बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। जयवीर सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुश होते हुए कहा कि ये बेटी की मेहनत का ही परिणाम है कि आज उन्हें ही नहीं पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। प्राची की उपलब्धि से गांव में खेलों के प्रति और अधिक सकारात्मक माहौल बनेगा। घरेलू महिला प्राची की मां राजेश ने भी बेटी की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया।

गांव के देवेंद्र चौधरी ने बताया कि प्राची ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गांव के ही जनता इंटर कॉलेज से हासिल करने के उपरांत पटियाला स्थित यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हुए यूनिवर्सिटी खेलों में नाम आगे बढ़ाया। इसी आधार पर प्राची चार गुना 400 मीटर रिले दौड़ में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर पदक जीतने में सफल रही।

विज्ञापन

बुधवार के दिन गांव में किसी की मृत्यु के कारण शोक का वातावरण था लेकिन जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे। हालांकि शोक के कारण जश्न नहीं मनाया गया।

गांव के बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने वाले गांव निवासी सचिन कालियर ने कहा कि प्राची का गांव पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्राची के भाई प्रांशु और अंकित के अलावा बबलू चौधरी, अन्नू, सचिन, धर्मपाल, रामपाल, मांगेराम, प्रधान भंवर सिंह आदि हर्ष जताया।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक गोढ़ ने कहा कि पूर्व में प्राची की उपलब्धियां को देखते हुए सम्मानित किया गया था। अब प्राची के गांव पहुंचने पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed