{"_id":"642c6fe606ba86eabe048fe4","slug":"power-supply-will-be-interrupted-for-three-days-consumers-will-face-trouble-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-302-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता झेलेंगे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता झेलेंगे परेशानी
Wed, 05 Apr 2023 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:32 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में तीन दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चार से सात घंटे का शटडाउन होगा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिजली लाइनों में पड़ने वाले पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी। इसके चलते तीन दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चार से सात घंटे का शटडाउन होगा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विद्युत नगरीय वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 220/33 केवी पेपर मिल से आने वाली 33 केवी टीपी नगर लाइन में पड़ने वाली पेड़ों की डालियों को हटाने के लिए पांच से सात अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: गुरु आदित्य योग में कल मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, यहां पढ़ें पूजन की उत्तम विधि व शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। जिस वजह से 33/11 केवी टीपी नगर एवं हुसैन बस्ती से पाेषित होने वाले क्षेत्रों माहीपुरा, हरेटी, जेल चुंगी, जनता रोड, हुसैन बस्ती, बेहट रोड, हनुमान नगर, चौधरी विहार, डिफेंस कालोनी, बालाजी मंदिर एवं शंकरपुरी आदि की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 132/66/33 केवी रामनगर रुड़की से आने वाली 66 केवी जनक नगर की लाइन में आने वाले पेड़ों की छंटाई होगी। इस काम के चलते सात अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। इससे 66/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जनक नगर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं होगी।