{"_id":"6a1c81ffdecb029b13071ac4","slug":"power-station-cable-blows-power-supply-to-10-villages-disrupted-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176574-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजलीघर की केबल फुंकी, 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजलीघर की केबल फुंकी, 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
महंगी बिजलीघर पर केबल बदलते कर्मचारी। श्रोत-विद्युत निगम
- 24 घंटे में 8 घंटे बिजली मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। ग्राम महंगी स्थित बिजलीघर पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की केबल फुंकने से करीब 10 गांवों की विद्युत आपूर्ति रविवार तड़के पांच बजे बाधित हो गई। शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
रविवार सुबह करीब पांच बजे तकनीकी खराबी के कारण 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की केबल फुंक गई। इसके बाद बहलोलपुर, ठोल्ला, हैदरपुर, राजपुर लतीफपुर, बेरखेड़ी मुसलमान, महंगी, सांगाठेड़ा, रामरायखेड़ी, कलसी, गुडछप्पर तथा हाईवे प्लॉट क्षेत्र के निकट स्थित कृषि फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उपभोक्ताओं नारायण सिंह, सुनील शर्मा, सतेंद्र कश्यप, सरदार सोनू, महेंद्र कोरी, नरेशचंद और इसम सिंह आदि का कहना है कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
किसानों का कहना है कि 24 घंटे में मात्र 8 घंटे ही बिजली मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगी गांव को छोड़कर बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में निगम अधिकारियों द्वारा जांच अभियान नहीं चलाया जाता, जिससे ओवरलोडिंग की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। वहीं बिजलीघर पर तैनात पंकज कुमार ने बताया कि फुंकी हुई केबल को बदलने और मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।