फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power lines were broken due to storm, electricity of the villages was falling overnight

आंधी से बिजली लाइनें टूटी, रात भर गुल रही गांवों की बिजली

Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Power lines were broken due to storm, electricity of the villages was falling overnight
नकुड़/नानौता (सहारनपुर)। बुधवार की शाम तेज हवा के साथ आई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी के चलते बिजली लाइनें गिरने से कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली कर्मचारी इन्हें दुरुस्त करने में जुटे थे।
विज्ञापन

बुधवार को शाम करीब चार बजे तेज हवा चलने से नकुड़ कस्बे सहित देहात की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टाउन में देर शाम आपूर्ति चालू हो गई थी, लेकिन अधिकतर देहात क्षेत्र में पूरी रात बिजली न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की दुपहर 12 बजे के बाद ही देहात के कुछ हिस्से की आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। जेई सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर बारह बजे तक देहात के अधिकतर फीडरों की सप्लाई चालू कर दी गई थी, तथा अन्य लाइनों पर काम चल रहा है। देर शाम तक सभी की सप्लाई चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के कई गांवों में तार टूटने व खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर क्षेत्र में भी बुधवार रात आठ बजे ही बिजली सुचारु रूप से चालू हुई, जबकि क्षेत्र के टिकरौल, लंढोरा, छछरौली, आभा, दादनपुर, यहियापुर, माधोपुर, नैनपुर सहित अनेक गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि टिकरौल बिजली घर के हाईटेंशन लाइन के छह खंभे टूट गए थे, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed