{"_id":"68488593a40b9d2b1205cb4c","slug":"power-cut-for-more-than-eight-hours-public-in-misery-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-151534-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती, जनता का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती, जनता का हाल बेहाल
विज्ञापन
देवबंद। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की समस्याओं को और भी बढ़ा दिया है। तीन से चार घंटे घोषित जबकि चार घंटे से अधिक अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया हुआ है।
भीषण गर्मी का कहर शुरु होते ही विद्युत निगम ने भी बिजली की अघोषित कटौती चालू कर दी है। शुरुआत में तो सवेरे पांच बजे से आठ बजे तक और शाम में तीन से चार बजे तक कटौती की जा रही थी, लेकिन जैसे जैसे गर्मी ने लोगों को तपाना शुरू किया, वैसे ही निगम ने भी अघोषित कटौती करना आरंभ कर दिया है। हाल यह है कि आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती की जा रही है। जितने समय आपूर्ति चालू रहती है उसमें भी बार बार कट लगने से लोग परेशान आ चुके हैं।
इस कारण लोगों के घरेलू विद्युत उपकरण भी फुंक रहे हैं। पूछे जाने पर निगम अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक उत्तर तक नहीं है। वह बिजलीघर में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने का ही राग अलाप रहे हैं। वहीं, बिजली कटौती के कारण लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को पेयजल की आपूर्ति तक नहीं मिल रही है। लोगों का आरोप है कि बिजली गुल होने की स्थिति में पालिका की ओर से ट्यूबवेलों पर रखे जनरेटर नहीं चलाए जाते।