‘कभी हाथी और घोड़े से भेजी जाती थी डाक’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अंबाला रोड पर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर है, जिसमें दो संग्रहालय हैं। एक संग्रहालय में डाक विभाग में प्राचीन समय से प्रयोग होने वाले पोस्ट बॉक्स, डाकिया द्वारा प्रयोग किए जाने वाले बैग, घड़ी, मुहर, नेम प्लेट, वजन तौलने में प्रयुक्त होने वाले बाटों में अंग्रेजी शासन से लेकर दशमलव पद्धति के समय तक प्रयोग किए गए बाट, जिनमें पौंड, सेर तथा तोला आदि बाट भी मौजूद हैं। अंग्रेजी राज में पोस्टमैन एक विशेष प्रकार के बाजे का प्रयोग भी करते थे। साथ ही घुंघरू युक्त भाले का फलक भी है, जिसका इस्तेमाल तुगलक शासनकाल से शुरू हुआ था और अंग्रेजी शासनकाल तक चला। तुगलक शासन के दौरान डाक की विशेष प्रथा को औलाक भी कहते थे।
---- आठ राज्यों के कर्मियों को मिलती है ट्रेनिंग
पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना दो अप्रैल 1951 को हुई थी। करीब 56.71 एकड़ में बने इस सेंटर को पूर्व में पी एंड टी ट्रेनिंग सेंटर कहा जाता था। देश भर में ऐसे छह सेंटर हैं, जिनमें दरभंगा, मैसूर, वडोदरा, सहारनपुर, मदुरई और गुवाहाटी शामिल हैं।
नेहरू और शास्त्री के डाक विभाग में खाते का भी प्रमाण
संग्रहालय में भारत में आजादी से पहले और उसके बाद जारी किए गए तमाम टिकटों के अलावा अन्य देशों के टिकट भी मौजूद हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा कमला नेहरू के डाक विभाग में खुलवाए गए खाते के प्रमाण भी यहां मौजूद हैं, जिसके रूप में डाक विभाग में उनके हस्ताक्षर का नमूने वाली डायरी है।

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में डाक टिकट।- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद डाक टिकट संग्रह।- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर के पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद नर हाथी के दांत का जोड़ा।- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद डाकिया द्वारा प्रयोग किए जाने वाले बिल्?- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद प्राचीन लैटर बॉक्स- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद लैटर बॉक्स- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के संग्रहालय में मौजूद लैटर बॉक्स- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की पहचान बनी पानी की टंकी की विशेष आकृ ति।- फोटो : SAHARANPUR