{"_id":"5de2b1bc8ebc3e54f937cbbd","slug":"poster-competition-on-environment-and-water-conservation-saharanpur-news-mrt4563764186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण और जल संरक्षण पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण और जल संरक्षण पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन
गंगोह में लायंस क्लब द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह(सहारनपुर)। शनिवार को लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल ने कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 34 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका परिणाम सोमवार को घोषित होगा।
राम कृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में आयोजित कला प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण एवं जल संचय रखा गया इस अवसर पर अरविंद पाल सिंह कपूर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना और जल को बचाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। सरकार के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता जरूरी है। लायंस क्लब ने एक दिन एक सेवा अपना लक्ष्य रखा है और इसी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कला प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। जूनियर वर्ग में 22 व सीनियर वर्ग में 12 छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित होगा। कार्यक्रम संयोजक आशीष गोयल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, सुशील कुमार, पंकज राजपूत, लायन अध्यक्ष वासु गोयल, अरविंद टेबक, रवि शंकर गर्ग, रोहित गोयल, अतुल मित्तल, तलविंद्र कपूर आदि रहे।