फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poor performing schools will be marked

Saharanpur News: चिह्नित होंगे परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालय

Thu, 25 May 2023 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Poor performing schools will be marked
- चिह्नीकरण के बाद संबंधित विद्यालयों में कराई जाएंगी सुधारात्मक गतिविधियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद समय समय पर कदम उठाती रही है। अब यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों को चिह्नित करते हुए उनमें सुधारात्मक गतिविधियां जैसे अतिरिक्त कक्षाएं आदि चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे भविष्य में परिणाम को सुधारा जा सके।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 235 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 58 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज हैं, जबकि 81 एडेड तथा शेष वित्त विहीन विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जनपद की स्थिति की बात करें तो एक ओर जहां 10वीं में खराब प्रदर्शन रहा है तो वहीं 12वीं में स्थिति सुधरी है। वर्ष 2022 के परिणाम में 10वीं कक्षा में सहारनपुर प्रदेश में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार 10वीं में 28वां स्थान रहा है। यानी चार पायदान नीचे आया है। इस बार 10वीं में 38,987 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 36,915 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 33,677 ने सफलता हासिल की है और जनपद का परिणाम 91.23 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

12वीं में वर्ष 2022 में सहारनपुर प्रदेश में 44वें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार 11वां स्थान प्राप्त किया है। यानी 12वीं में स्थिति सुधरी है। 12वीं में इस बार 35,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33,094 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 26,940 ने सफलता हासिल की। जनपद का परिणाम 81.40 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रदेश भर में अलग अलग जनपदों की दसवीं या 12वीं में स्थित कहीं खराब तो कहीं सुधरी है। खराब प्रदर्शन के पीछे कहीं ना कहीं कुछ विद्यालयों का खराब प्रदर्शन रहा है। अब ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उनमें सुधारात्मक गतिविधियां चलाई जाएंगी। जिससे भविष्य में परिणाम को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed